हिमाचल प्रदेश : सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर महिला से 48 लाख की ठगी, गिरफ्तार नाइजीरिया का मास्टरमाइंड

By: Ankur Sun, 08 Nov 2020 10:03:38

हिमाचल प्रदेश : सोशल मीडिया पर मित्र बनाकर महिला से 48 लाख की ठगी, गिरफ्तार नाइजीरिया का मास्टरमाइंड

आजकल ठगी के लिए कई तरीके आजमाए जाते हैं।हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी से रिटायर एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बनकर पैसे ऐंठने के मामले में अब इसके तार विदेशों से जुड़ने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाइजीरियन को पुलिस पालमपुर ले आई है, जहां न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पालमपुर इलाके की एक रिटायर महिला से मिजोरम के व्यक्ति रोजा मलियाना ने सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती की थी। इस व्यक्ति ने खुद को यूके का बताया था। उसने महिला से जरूरतमंद होने व अन्य चीजों को लेकर करीब 48 लाख रुपये की ठगी की थी। महिला ने इस व्यक्ति को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया था।

महिला को ठगी का पता चला तो अक्तूबर 2019 में पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने एक नवंबर को दिल्ली से रोजा मलियाना को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसने पुलिस रिमांड के दौरान नाइजीरियन व्यक्ति का नाम लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में नामजद नाइजीरियन प्रिंस (35) को कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने ठगी के मामले में नाइजीरिया के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : सात साल की मासूम की निर्मम हत्या, अपहरण कर किया गया दुष्कर्म

# उत्तरप्रदेश : झाड़ियों में मिला दो दिन से लापता महिला का शव, कुचला हुआ था चेहरा

# राजस्थान : सड़क हादसे में गई तीन की जान, उछलकर दूर गिरने से हुई बच्चे की मौत

# राजस्थान : पिस्तौल की नौक पर घर में घुसकर बनाया बंधक, जख्मी कर ले गए लाखों रुपए की नकदी-जेवर

# प्रयागराज :चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस, 3 खोखा, एक बिना नम्बर की स्कूटी बरामद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com